ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना 2024 – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लॉगिन

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के गरीब नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती हैं। इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण किया जाता है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की कन्याओं की शादी पर आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस लेख के माध्यम से आपको Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana का पूरा ब्यौरा प्रदान किया जाएगा। आप इस लेख को पढ़कर इस योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Jyotiba

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2024

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों की कन्याओं के विवाह पर उनको आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। यह आर्थिक सहायता ₹51000 की होती है। इस योजना का संचालन श्रम कल्याण परिषद के माध्यम से किया जाता है। अब तक इस योजना के माध्यम से 769 श्रमिको की कन्याओं का विवाह करवाया जा चुका है। सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 1 करोड़ 44 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इस योजना के संचालन के कारण अब श्रमिकों के परिवारों को अपनी बेटियों का विवाह करवाने के लिए किसी भी प्रकार का ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार उन को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

वर्ष 2017-18 में Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2024 के माध्यम से 240 लाभार्थियों को 36 लाख रुपए प्रदान किए गए। वर्ष 2018-19 में 164 लाभार्थियों को 24.60 लाख रुपए प्रदान किए गए। साल 2019- 20 में 154 लाभार्थियों को 23.10 लाख रुपए प्रदान किए गए। साल 2020-21 में 74 लाभार्थियों को 11.10 लाख रुपए प्रदान किए गए एवं वर्ष 2021-22 में 137 लाभार्थियों को 50 लाख रुपए प्रदान किए गए। उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना का लाभ उठाने के लिए क्लिक करें

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना का उद्देश्य

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के श्रमिकों की कन्याओं के विवाह के अवसर पर आर्थिक सहायता मुहैया कराना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा ₹51000 की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। जिससे कि प्रदेश के नागरिकों को अपनी कन्याओं का विवाह करने के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता ना पड़े। इस योजना के संचालन से अब श्रमिकों को अपनी कन्याओं के विवाह के लिए ऋण लेने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार उन को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यह योजना प्रदेश के नागरिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाएगी। इसके अलावा इस योजना के संचालन से प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) क्या है

Details Of Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana

योजना का नाम ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना
किसने आरंभ की उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्य विवाह पर अनुदान प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट https://www.skpuplabour.in/
साल 2024
राज्य उत्तर प्रदेश
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन/ऑफलाइन

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से श्रमिकों की कन्याओं के विवाह पर उनको आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है।
  • यह आर्थिक सहायता ₹51000 की होती है।
  • इस योजना का संचालन श्रम कल्याण परिषद के माध्यम से किया जाता है।
  • अब तक इस योजना के माध्यम से 769 श्रमिको की कन्याओं का विवाह करवाया जा चुका है।
  • सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 1 करोड़ 44 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।
  • Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2024 के संचालन के कारण अब श्रमिकों के परिवारों को अपनी बेटियों का विवाह करवाने के लिए किसी भी प्रकार का ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार उन को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
  • वर्ष 2017-18 में इस योजना के माध्यम से 240 लाभार्थियों को 36 लाख रुपए प्रदान किए गए।
  • वर्ष 2018-19 में 164 लाभार्थियों को 24.60 लाख रुपए प्रदान किए गए।
  • साल 2019- 20 में 154 लाभार्थियों को 23.10 लाख रुपए प्रदान किए गए।
  • वर्ष 2020-21 में 74 लाभार्थियों को 11.10 लाख रुपए प्रदान किए गए एवं वर्ष 2021-22 में 137 लाभार्थियों को 50 लाख रुपए प्रदान किए गए।

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana की पात्रता

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक श्रमिक या मजदूर होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक एवं वर की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • श्रमिक कारखाना अधिनियम 1948 के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए।
  • श्रमिक की केवल दो पुत्रियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • कन्या के विवाह की तिथि से 3 माह पूर्व तथा 1 वर्ष उपरांत ही आवेदन किया जा सकता है।
  • श्रमिक की मासिक वेतन ₹15000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • शादी के कार्ड की छाया प्रति
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक की पासबुक की छायाप्रति
  • ऑनलाइन भरे गए फॉर्म की सत्यापित छाया प्रति
  • राशन कार्ड आदि

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Jyotiba
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको श्रमिक लॉगिन के सेक्शन में जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपको न्यू यूजर रजिस्टर करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
ज्योतिबा
  • अब आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार संख्या तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सबमिट कर विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपना यूजरनेम तथा पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करना होगा।
  • अब आपको योजना का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सभी पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको आवेदन को प्रिंट करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको आवेदन की प्रति को शिक्षण संस्थान तथा कारखाना/ प्रतिष्ठान से सत्यापन करवाना होगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन करके योजना के आवेदन का विवरण पर क्लिक करके सत्यापित प्रति की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • इस प्रकार आप ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

विभागीय लोगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको विभागीय लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप विभागीय लॉगिन कर सकेंगे।

एडमिन लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको एडमिन लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Jyotiba
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप एडमिन लॉगइन कर सकेंगे।

श्रमिक लोगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको श्रमिक लॉगइन के सेक्शन में जाना होगा।
  • अब आपको यूजरनेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप श्रमिक लॉगिन कर सकेंगे।

संपर्क सूत्र देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको संपर्क सूत्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
संपर्क
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आप संपर्क सूत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।