उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में संशोधन कैसे करें। UP Ration Card Correction 2024

UP Ration Card Correction 2024 – राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज होता है। जिसका उपयोग हर सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर आपके राशन कार्ड में कोई गलती होगी। तो आपको सरकार द्वारा जारी की गई किसी भी योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा। अगर आपके यूपी राशन कार्ड में किसी भी प्रकार की कोई भी त्रुटि है जैसे कि आपका नाम गलत लिखा हुआ है या आपके घर का पता या फिर आपके नाम की स्पेलिंग गलत है तो आप आसानी से अपने राशन कार्ड में संशोधन करवा सकते हैंं। जिसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। उत्तर प्रदेश के नागरिकों के पास राशन कार्ड है। या जिन्होंने अभी अपना राशन कार्ड बनवाया है और उसमें किसी प्रकार की कोई त्रुटि है तो आप उसे ऑनलाइन फॉर्म भरकर करेक्शन करवा सकते हैंं अर्थात संशोधन करवा सकते हैंं।

आप यूपी राशन कार्ड में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीके से संशोधन करा सकते हैंं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UP Ration Card Correction से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

UP

UP Ration Card Correction Online 2024

उत्तर प्रदेश में गरीबी रेखा से जीवनयापन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राज्य सरकार द्वारा हर शहर तथा हर गांव में प्रतिमाह राशन जैसे गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन आदि राशन कार्ड के माध्यम से बहुत सस्ती दरों पर उपलब्ध कराए जाते हैं। लेकिन कभी-कभी उनके राशन कार्ड में कोई गलती होने के कारण उन्हें राशन लेने से वंचित कर दिया जाता है। ऐसी स्थिति में आप अपने उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में सुधार करना चाहते हैं तो आप उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में संशोधन करवा सकते हैंं। और राशन कार्ड के माध्यम से खाद्य सामग्री एवं सरकार द्वारा दिए जाने वाले अन्य लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। आप यूपी राशन कार्ड में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीके से संशोधन करा सकते हैंं। ताकि राशन कार्ड के माध्यम से सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।

राशन कार्ड में दी गई जानकारी को बदलने की प्रक्रिया को ही राशन कार्ड करेक्शन कहा जाता है। जिसका अर्थ होता है कि गलत जानकारियों को सुधारा जाए और उसके स्थान पर सही जानकारियों को दर्ज किया जाए।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड संशोधन के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम UP Ration Card Correction
विभाग खाद्य आपूर्ति विभाग
राज्य उत्तर प्रदेश
उद्देश्य राशन कार्ड त्रुटि को ठीक करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/

UP Ration Card Correction का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राशन कार्ड में संशोधन करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड को सही करने का मौका प्रदान करना है। ताकि उनको राशन कार्ड के माध्यम से खाद्य सामग्री एवं अन्य योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। जब हम राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करते हैं तो हमारे राशन कार्ड तो बन जाता है लेकिन उसमें जो जानकारी दी गई होती है वह कभी-कभी गलत हो जाती है। राशन कार्ड में गलत जानकारी होने से भविष्य में सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयां आती है। इसके लिए आवश्यक है कि राशन कार्ड में हुई गलती को सही कराया जाए। ताकि राशन कार्ड के माध्यम से सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।

यूपी राशन कार्ड से जुड़ी अन्य जानकारी

UP Ration Card Status

UP Ration Card New List

यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में संशोधन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन पत्र विभागीय प्रपत्र क्रम संख्या “ख”
  • अगर किसी व्यक्ति का नाम जोड़ना है तो उस व्यक्ति के आधार कार्ड की फोटो स्टेट
  • जो भी जानकारी गलत है उससे संबंधित सरकारी प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पत्र व्यवहार का पता
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

UP Ration Card Correction कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको राशन कार्ड में संशोधन करने हेतु अपने ब्लॉक किया आरटीपीएस कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से संशोधन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • करेक्शन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को सही सही दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको करेक्शन फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • अब आपको यह फॉर्म वापस कार्यालय में जमा कर देना होगा।
  • कार्यालय द्वारा फॉर्म सत्यापित होने पर आपके राशन में संशोधन किया जाएगा।
  • यूपी राशन कार्ड करेक्शन फॉर्म 2024 भरकर जमा करने के बाद 15 से 30 दिनों के बीच आपके राशन कार्ड में सुधार हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में ऑनलाइन संशोधन करने प्रक्रिया

  • यूपी राशन कार्ड करेक्शन को ऑनलाइन करवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने सभी दस्तावेजों को साथ लेकर अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाना होगा। जिन दस्तावेजों का उपयोग आपने अपने राशन कार्ड को बनवाते समय किया था।
  • जन सेवा केंद्र पर जाने के बाद आपको जन सेवा केंद्र के कर्मचारी के साथ राशन कार्ड में बदलाव करने हेतु जानकारी देनी होगी।
  • जानकारी देने के बाद आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी जन सेवा केंद्र के कर्मचारी के पास जमा करनी होगी।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद जन सेवा केंद्र कर्मचारी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपके राशन कार्ड में संशोधन किया जाएगा।
  • जन सेवा केंद्र के कर्मचारी द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर आपके दस्तावेजों को अपलोड किया जाएगा।
  • जिसके बाद आपको केंद्र का कर्मचारी आपके राशन कार्ड में किए गए संशोधन की रसीद देगा जो आपको भविष्य के लिए संभाल कर रखनी होगी।
  • 15 से 20 दिनों के भीतर आपके राशन कार्ड में करेक्शन हो जाएगा।