LIC Dhan Vriddhi (869) – एलआईसी धन वृद्धि टैक्स बेनिफिट, पात्रता की जानकारी

LIC Dhan Vriddhi Yojana (869) – भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) भारत की प्रमुख कंपनी है जो हर वर्ग के लिए बीमा पॉलिसी को लॉन्च कर चुकी है। फिर चाहे बच्चे हो या बुजुर्गइन सबके लिए जीवन बीमा निगम के पास बीमा प्लान है। राष्ट्रीय बीमाकर्ता जीवन बीमा निगम (LIC0 ने शुक्रवार को एक नया क्लोज एंडेड प्लान लॉन्च किया है। जिसका नाम एलआईसी धन वृद्धि योजना है। यह एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, बचत, एकल प्रीमियम जीवन योजना है। जो निवेशक को सुरक्षा बचत का लाभ देगी। एलआईसी को उम्मीद है कि LIC Dhan Vriddhi Policy बड़ा बदलाव ला सकती है। अगर आप भी एलआईसी धन वृद्धि योजना में निवेश करना चाहते हैं तो आपको LIC Dhan Vriddhi Plan से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त होनी चाहिए ताकि आप आसानी से इस योजना के अंतर्गत निवेश कर सकें। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एलआईसी धन वृद्धि योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

LIC

LIC Dhan Vriddhi Yojana Plan No 869

भारतीय जीवन बीमा निगम ने शुक्रवार 23 जून 2023 को अपने ग्राहकों के लिए एक नई पॉलिसी को शुरू किया है। जिसका नाम धन वृद्धि योजना है। इस योजना को एलआईसी ने नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग पॉलिसी को लोगों को ध्यान में रखकर शुरू किया है। यह पॉलिसी निवेशकर्ता को 1000 रुपए की बीमा रकम पर 75 रुपए तक की अतिरिक्त गारंटी देती है। LIC अपने ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए नियमों को मजबूत करता है। इसलिए एलआईसी धन वृद्धि योजना बीमा धारक की सभी जरूरतों को पूरा करेगी और ग्राहकों की परेशानियों को भी दूर किया जा सकेगा।

LIC Dhan Vriddhi Yojana एक जीवन बीमा सिंगल प्रीमियम पॉलिसी है। जो पॉलिसी धारकों को पॉलिसी अवधि के दौरान बचत और सुरक्षा का संयोजन प्रदान करती है। आपको बता दें कि इस बीमा योजना की बिक्री 23 जून से शुरू हो गई है जो कि 30 सितंबर को बंद हो जाएगी। LIC कि इस बीमा पॉलिसी में निवेश करने के लिए आप अपनी निकटतम एलआईसी शाखा या एलआईसी एजेंट से संपर्क कर सकते हैंं। या एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जा सकते हैंं।

LIC Jeevan Pra gati Plan

पेश है एलआईसी की धन वृद्धि – एक एकल प्रीमियम नॉन-लिंक्ड, असहभागी, व्यक्तिगत, बचत, जीवन बीमा योजना। अधिक जानने के लिए, अपनी निकटतम एलआईसी शाखा/एलआईसी एजेंट से संपर्क करें या https://t.co/jbk4JUmasB पर जाएं pic.twitter.com/m18iVJBC8m — LIC India Forever (@LICIndiaForever) June 23, 2023

एलआईसी धन वृद्धि योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम LIC Dhan Vriddhi Yojana 869
शुरू की गई भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा
लाभार्थी देश के सभी नागरिक
उद्देश्य घरेलू मार्केट के बीमा जरूरतों को पूरा करना
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/

एलआईसी की अन्य योजनाएं

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी

एलआईसी आम आदमी बीमा योजना

एलआईसी आधार शिला योजना

एलआईसी जीवन लाभ प्लान

एलआईसी जीवन उमंग योजना

LIC Dhan Vriddhi Policy का उद्देश्य

LIC (Life Insurance Corporation) द्वारा धन वृद्धि योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य घरेलू मार्केट के बीमा जरूरतों को पूरा करना है। साथ ही बीमा धारकों को आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान कराना है। इस पॉलिसी के माध्यम से लोगों को एक व्यापक जीवन बीमा मिलेगी। जिसमें उन्हें सुरक्षा, विकास और वित्तीय स्थिरता प्राप्त होगी। भारतीय जीवन बीमा निगम के तहत लांच की गई यह बीमा योजना बीमा धारकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। जो बीमा धारकों की जरूरतों का ख्याल रखेगी।

एलआईसी धन वृद्धि पॉलिसी टैक्स बेनिफिट

LIC Dhan Vriddhi Yojana की खास बात यह है कि इसमें पॉलिसी धारकों को इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80 सी के तहत टैक्स बेनिफिट का लाभ मिलेगा। जिसका मतलब है कि इस पॉलिसी को खरीदने वाला पॉलिसी धारक 1.5 लाख रुपए तक की छूट पा सकता है। इसके अलावा इस योजना में किसी भी समय पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसी धारक द्वारा सरेंडर किया जा सकता है। साथ ही अगर बीमित व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसके परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। LIC Dhan Vriddhi Yojana के तहत बीमित व्यक्ति को मैच्योरिटी की तिथि पर गारंटी के साथ एकमुश्त राशि भी प्रदान करता है।

कितनी अवधि के लिए लगा सकते हैंं अपना पैसा

LIC Dhan Vriddhi Yojana के अंतर्गत पॉलिसी धारक को प्लान चुनने के लिए दो ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें जिसमें पॉलिसी धारक की मृत्यु पर बीमा राशि या तो 1.25 गुनाह हो सकती है। या दूसरा ऑप्शन में 10 गुना हो सकती है। धन वृद्धि योजना में कोई भी ग्राहक 10, 15 और 18 साल की अवधि के लिए अपना पैसा लगा सकता है। इसमें आप कम से कम 90 दिन से 8 वर्ष तक के लिए अपना पैसा लगा सकते हैंं जबकि इस योजनाएं प्रवेश की अधिकतम आयु टेन्योर और विकल्प के आधार पर 32 से 60 वर्ष तक होती है। यह पॉलिसी ग्राहकों को न्यूनतम 1 लाख 25 हजार रुपए की मूल सुनिश्चित राशि प्रदान करता है। धन वृद्धि पॉलिसी के पहले विकल्प में पॉलिसी धारक को 60 रुपए से 75 रुपए और दूसरे विकल्प में 1000 रुपए की मूल बीमा राशि के लिए 25 रुपए से 40 रूपए की अतिरिक्त गारंटी मिलती है। इसके अलावा मैच्योरिटी या मृत्यु पर बीमा धारकों को 5 वर्षों के लिए मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक अंतराल पर निपटान की सुविधा भी दी जाएगी। LIC Dhan Vriddhi Yojana के अंतर्गत निवेशक पॉलिसी के 3 माह पूरा होने के बाद लोन सुविधा की भी प्राप्त कर सकते हैंं।

LIC Dhan Vriddhi Yojana पॉलिसी की शर्तें

इस योजना के अंतर्गत आप अपना पैसा 5000 रुपए के गुणांक में जमा कर सकते हैंं। एलआईसी धन वृद्धि योजना में बीमित व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाने पॉलिसी की अवधि के दौरान जोखिम शुरू होने की तारीख के बाद से लेकिन मेच्योरिटी की तय तारीख से पहले गारंटी के साथ वित्तीय राशि दी जाएगी। इसके अलावा बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर मेच्योरिटी की तय तारीख पर शेष रकम गारंटी के साथ मिलेगी। अतिरिक्त राशि गारंटी प्रत्येक पॉलिसी वर्ष के अंत में पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसी धारक को अर्जित होती रहेगी।

एलआईसी धन वृद्धि योजना के लिए पात्रता

  • LIC Dhan Vriddhi Yojana के तहत भारत का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है।
  • इस पॉलिसी में निवेश करने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • ईमेल आईडी

एलआईसी धन वृद्धि योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप एलआईसी धन वृद्धि योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से इस पॉलिसी को खरीदने के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी एलआईसी शाखा या LIC एजेंट के पास जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको LIC एजेंट से संपर्क करना होगा।
  • एलआईसी एजेंट द्वारा आपको पॉलिसी की पूरी जानकारी दी जाएगी।
  • इसके बाद आपको अपनी सभी आवश्यक दस्तावेज और संबंधित जानकारी एजेंट को देनी होगी।
  • LIC एजेंट द्वारा आपका आवेदन फॉर्म भरा जाएगा।
  • सभी दस्तावेजों की जांच करने के बाद आपको पॉलिसी दे दी जाएगी।
  • जिसके बाद आपको पॉलिसी का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से LIC Dhan Vriddhi Yojana की पॉलिसी खरीद सकते हैंं।