महा शरद पोर्टल – maha sharad.in, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Divyang Pension

Maha Sharad Portal – केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा देश के दिव्यांग नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएंप्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। दिव्यांग नागरिकों की सहायता करने के लिए सरकार द्वारा कई सारे पोर्टल भी लॉन्च किए जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक पोर्टल से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम महा शरद पोर्टल है। इस लेख को पढ़कर आपको इस पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि महा शरद पोर्टल क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप Maha Sharad Portal से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Maha

Maha Sharad Portal

Maha Sharad Portal महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के दिव्यांग नागरिकों के लिए आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से महाराष्ट्र के सभी दिव्यांग नागरिकों के लिए एक मंच बनाया जाएगा। जिससे कि राज्य के सभी दिव्यांग नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सभी राज्य के दिव्यांग नागरिकों को पंजीकृत करना है जिससे कि सभी डोनर्स महा शरद पोर्टल के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों तक अपनी सहायता और समर्थन प्रदान कर सकें। इस पोर्टल के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य दिव्यांग वित्त और सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाती है।

विकलांग पेंशन योजना

Details Of Maha Sharad Portal

पोर्टल का नाम महा शरद पोर्टल
किस ने लांच किया महाराष्ट्र सरकार
लाभार्थी महाराष्ट्र के दिव्यांग नागरिक
उद्देश्य सभी दिव्यांग नागरिकों को पोर्टल पर पंजीकृत करना।
आधिकारिक वेबसाइट https://mahasharad.in/home
साल 2023

महा शरद पोर्टल का उद्देश्य

Maha Sharad Portal का मुख्य उद्देश्य सभी दिव्यांग नागरिकों को पोर्टल पर पंजीकृत करना है। जिससे कि उन तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। इस पोर्टल के माध्यम से डोनर भी दिव्यांगों तक सहायता पहुंचा सकते हैंंम Maha Sharad Portal के माध्यम से सरकार द्वारा दिव्यांग नागरिकों की आर्थिक सहायतानभू की जाएगी। जिससे कि दिव्यांग नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे। इस पोर्टल के अंतर्गत गैर सरकारी संगठन भी दिव्यांग नागरिकों तक अपनी सहायता पहुंचाएंगे। अब राज्य का कोई भी दिव्यांग नागरिक दूसरों पर निर्भर नहीं रहेगा।

Service Plus

Maha Sharad Portal के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस पोर्टल को महाराष्ट्र के दिव्यांग नागरिकों के लिए आरंभ किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी दिव्यांग नागरिक पंजीकरण करवा सकते हैंं।
  • महा शरद पोर्टल के माध्यम से सभी पंजीकृत दिव्यांग नागरिकों को सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से डोनर्स भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैंं। जिसके माध्यम से वे दिव्यांग नागरिकों तक सहायता पहुंचा सकते हैंं।
  • इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना निशुल्क है।
  • Maha Sharad Portal के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य दिव्यांग वित्त और सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से दिव्यांगों की स्थिति और जागरूकता भी समझी जा सकती है।
  • महा शरद पोर्टल के माध्यम से सरकार दिव्यांगों तक आर्थिक सहायता पहुंचाएगी जिससे कि वह आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • महाराष्ट्र के सभी दिव्यांग नागरिक जल्द से जल्द इस पोर्टल पर आवेदन करवा लें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक दिव्यांग होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

महा शरद पोर्टल पर दिव्यांग पंजीकरण करने की प्रक्रिया

महा
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको दिव्यांग के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Maha
  • इसके पश्चात आपके सामने दिव्यांग पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि आपका नाम, जेंडर, स्टेट, पिन कोड, आधार नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको रजिस्टर के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर पंजीकरण करवा पाएंगे।

महा शरद पोर्टल पर डोनर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको महा शरद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको डोनर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
डोनर
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने डोनर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी। जैसे कि आपका नाम, जेंडर, स्टेट, पिन कोड, आधार नंबर आदि।
  • इसके पश्चात आपको रजिस्टर के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर डोनर पंजीकरण करवा पाएंगे।