मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2024 – ऑनलाइन आवेदन। MP Vidhwa Pension Yojana

MP Vidhwa Pension Yojana – जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पति की मृत्यु होने के बाद विधवा महिलाओं को अपने जीवन में अनेक दुख और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा उन सभी विधवा महिलाओं को पेंशन राशि दी जाएगी जिसके पति की मृत्यु हो गई है और जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। ताकि विधवा महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

अगर आप मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से MP Vidhwa Pension Yojana के तहत कितनी धनराशि मिलेगी, मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

MP

MP Vidhwa Pension Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार ने विधवा महिलाओं को सहायता प्रदान करने हेतु एमपी विधवा पेंशन योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायताराशि दी जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने विधवा महिलाओं को 600 रुपए की पेंशन राशि मुहैया कराई जाएगी। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस पेंशन राशि का उपयोग कर विधवा महिला अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेगी। मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ केवल राज्य की विधवा महिलाओं को ही दिया जाएगा जिनकी आयु 40 वर्ष से 79 वर्ष के बीच होगी और जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही होगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं सामाजिक सुरक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर हर महीने पेंशन राशि का लाभ उठा सकती है।

लाडली बहना आवास योजना

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम MP Vidhwa Pension Yojana
शुरू की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
विभाग समाज कल्याण विभाग
लाभार्थी राज्य की विधवा महिलाएं
उद्देश्य विधवा महिलाओं पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना
पेंशन राशि 600 रुपए प्रतिमाह
राज्य मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://socialsecurity.mp.gov.in/

MP Vidhwa Pension Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी विधवा पेंशन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना एवं उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। ताकि विधवा महिलाएं पेंशन राशि का लाभ प्राप्त कर बिना किसी के सहारे अपना जीवन यापन कर सके। उन्होंने अपनी छोटी से छोटी जरूरत को पूरा करने के लिए किसी दूसरे पर आश्रित ना रहना पड़े। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को हर महीने 600 रुपए की पेंशन राशि दी जाती है। जिससे विधवा महिलाएं अपनी जरूरत को इस पेंशन राशि के माध्यम से पूरा कर सके।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लाभ

  • MP Vidhva Pension Yojana के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही सभी विधवा महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने सरकार द्वारा 600 रुपए की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
  • विधवा महिलाओं को प्रदान की जाने वाली पेंशन सहायता राशि केंद्र सरकार राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।
  • जिसमें से 300 रुपए केंद्र सरकार द्वारा और 300 राज्य सरकार द्वारा दिए जाएंगे।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली पेंशन सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य की विधवा महिलाएं अपना जीवन यापन सम्मान पूर्वक कर सकेगी।
  • विधवा महिलाओं को किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • इस योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा।
  • पेंशन राशि का लाभ प्राप्त कर विधवा महिलाओं को आर्थिक रूप से किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए पात्रता

  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन महिलाओं को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक महिला का नाम बीपीएल सूची में शामिल होना चाहिए।
  • राज्य की केवल विधवा महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • विधवा महिला की आयु 40 वर्ष से 79 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हो।
  • विधवा महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन
  • समग्र आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मध्यप्रदेश राज्य बीमारी सहायता योजना

MP Vidhwa Pension Yojana के तहत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने जिले के कलेक्टर ऑफिस या पंचायत समिति जाकर मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म जिला कलेक्टर या पंचायत समिति में जाकर जमा कर देना होगा।
  • आवेदन फॉर्म जमा करते समय आपको रसीद दी जाएगी। जिसे आपको अपने भविष्य में अपने आवेदन की स्थिति की जांच के लिए संभाल कर रखना होगा।

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत आवेदन कर लाभ उठाना चाहती है। तो आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।

  • सबसे पहले आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
मध्य
  • होम पेज पर आपको पेंशन योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
मध्य
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे अपने जिले का नाम, स्थानीय निकाय और समग्र सदस्य आईडी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने विधवा पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

MP Vidhwa Pension Yojana स्टेटस कैसे देखें?

यदि आपने मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया है और आपके पास ऑनलाइन आवेदन संख्या मौजूद है तो अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
MP
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पेंशन की स्वीकृति की स्थिति का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
MP
  • अब आपको इस पेज पर अपनी समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको Show Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना लिस्ट कैसे चेक करें?

अगर आपने एमपी विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन किया है और आप अपना नाम विधवा पेंशन लिस्ट में चेक करना चाहती है तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपना नाम विधवा पेंशन सूची में देख सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
MP
  • होम पेज पर आपको पेंशन हितग्राहियों की संख्या व सूची– जिलेवार, स्थानीय निकाय वार, ग्राम पंचायत/वार्ड वार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
MP
  • आपको नए पेज पर अपने जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत जॉन, ग्राम वार्ड और पेंशन प्रकार का चयन करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने विधवा पेंशन की सूची आ जाएगी। जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैंं।

FAQs

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है? मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। MP Vidhwa Pension Yojana के अंतर्गत कितनी पेंशन राशि मिलेगी? MP Vidhwa Pension Scheme के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही सभी विधवा महिलाओं को हर महीने 600 रुपए की आर्थिक सहायता राशि पेंशन के रूप में दी जाएगी। मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लाभ किस उम्र की महिलाओं को मिलेगा? मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ 40 वर्ष से 79 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा। MP Vidhwa Pension Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है? मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://socialsecurity.mp.gov.in/ है।