उत्तर प्रदेश मुखबिर योजना देगी मुखबिर को ₹2 लाख, कन्या भ्रूण हत्या पर लगेगी रोक

Mukhbir Yojana Uttar Pradesh – अगर आप उत्तर प्रदेश के नागरिक है और कम समय में अमीर बनना चाहते हैं तो आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुखबिर योजना उत्तर प्रदेश में आवेदन कर बिना कोई पैसा खर्च किए 2 लाख रुपए तक कमा सकते हैंं। मुखबिर योजना उत्तर प्रदेश के तहत आपको सरकार के साथ एक खुफिया जासूस के रूप में सहयोग करना होगा। इसके बदले में आपको पुलिस प्रशासन का संरक्षण और अच्छी रकम मिल सकेगी। अगर आप इस योजना के तहत आवेदन कर पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhbir Yojana Uttar Pradesh से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे मुखबिर योजना उत्तर प्रदेश क्या है? इसके उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं आवेदन प्रक्रिया आदि।

Mukhbir

Mukhbir Yojana Uttar Pradesh 2024

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुखबिर योजना उत्तर प्रदेश को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत सरकार का मुखबिर बनने पर 2 लाख रुपए दिए जाते हैं। मुखबिर योजना उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आम नागरिकों को सरकार की सहायता करने पर लाभ दिया जाता है। भ्रूण हत्याओं पर रोक लगाने के लिए UP Mukhbir Yojana को आरंभ किया गया है। इस योजना के संचालन के लिए हर जिले में एक टीम गठित की जाएगी। जिसमें 3 सदस्य की एक टीम होगी। इस टीम में एक गर्भवती महिला, एक सहायिका और एक मुखबिर होगा। जो किसी खास जगह पर रहकर काम करेगी। यह टीम भ्रूण जांच करने वाले अस्पतालों और भ्रूण हत्या में शामिल डॉक्टरों को पकड़ी गई और उसकी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को देगी। जिसके बाद सरकार की ओर से उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। ऐसे अपराधियों को पकड़ने में जो भी सहयोग करेगा उसे सरकार की ओर से 2 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना

मुखबिर योजना उत्तर प्रदेश के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhbir Yojana Uttar Pradesh
शुरू की गई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य भ्रूण हत्याओं पर रोक लगाना
इनाम राशि 2 लाख रूपए
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

UP Mukhbir Yojana का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुखबिर योजना उत्तर प्रदेश का मुख्य उद्देश्य राज्य में भ्रूण हत्याओं पर रोक लगाना है। साथ ही प्रत्येक जिले में 3 सदस्यों की एक टीम गठित कर भ्रूण जांच करने वाले अस्पताल और भ्रूण हत्या में शामिल डॉक्टरों को पकड़ने में सहायता करना है। इसके लिए सरकार द्वारा मुखबिर को 2 लाख रुपए इनाम के रूप में दिए जाते हैं। खास बात यह है कि सरकार द्वारा प्रत्येक केस पर मुखबिर को इनाम की धनराशि बढ़ाकर दी जाती है। जितनी ज्यादा मुखबिर केस पकड़वाने में सहायता करेगा। उतनी उसकी धनराशि बढ़ती चली जाएगी। मुखबिर योजना उत्तर प्रदेश के तहत राज्य का कोई भी आम नागरिक आवेदन कर सरकार के साथ खुफिया जासूस के रूप में सहयोग कर सकता है। जिसके बदले में उससे पुलिस प्रशासन का संरक्षण और अच्छे पैसे मिल सकेंगे।

यूपी फ्री लैपटॉप योजना

मुखबिर योजना से भ्रूण हत्या पर लग सकेगी लगाम

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली मुखबिर योजना के माध्यम से भ्रूण हत्या पर लगाम लग सकेगी। इस योजना के तहत गठित की जाने वाली टीम को दोषी डॉक्टर और संबंधित लोगों के पकड़ने के बाद सरकार द्वारा 2 लाख रूपए इनाम के रूप मे दिए जाएंगे। जिनमें से 1 लाख रुपए गर्भवती महिलाओं को, मुखबिर को 60 हजार रुपए और सहायिका को 40 हजार रुपए मिलेंगे। कुल मिलाकर एक टीम को सरकार द्वारा 2 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। मुखबिर योजना उत्तर प्रदेश के तहत टीम को दी जाने वाली राशि एकमुश्त प्रदान नहीं की जाएगी। बल्कि यह राशि टीम 3 चरणों में दी जाएगी। पहले चरण में केस पकड़ में आने के बाद गर्भवती महिला को 30 हजार रुपए, मुखबिर को 20 रुपए और सहायिका को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। दूसरे चरण में अदालत में आरोपियों की पेशी होने पर इतनी ही राशि दी जाएगी जितनी कि पहले चरण में निर्धारित की गई है। बची हुई धनराशि तीसरे चरण में आरोपियों को सजा मिलने के बाद दी जाएगी।

Mukhbir Yojana Uttar Pradesh लाभ एवं विशेषताएं

  • मुखबिर योजना उत्तर प्रदेश की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई है।
  • इस योजना के तहत मुखबिर बनने पर सरकार द्वारा 2 लाखों रुपए नाम के रूप में दिए जाते हैं।
  • भ्रूण हत्याओं पर रोक लगाने के लिए Mukhbir Yojana Uttar Pradesh को आरंभ किया गया है।
  • सरकार द्वारा इस योजना के तहत पुलिस का खुफिया जासूस बनने पर अर्थात मुखबिर बनने पर प्रत्येक केस पर धनराशि दी जाएगी।
  • मुखबिर द्वारा हर महीने मे जितने भी भ्रूण हत्या के केस पकड़वाये जाएंगे उसी के हिसाब से इनामी धनराशि भी बढ़ती चली जाएगी।
  • इस योजना के तहत गठित की जाने वाली टीम को दोषी डॉक्टर और संबंधित लोगों के पकड़ने के बाद सरकार द्वारा 2 लाख रूपए इनाम के रूप मे दिए जाएंगे।
  • जिनमें से 1 लाख रुपए गर्भवती महिलाओं को, मुखबिर को 60 हजार रुपए और सहायिका को 40 हजार रुपए मिलेंगे।
  • कुल मिलाकर एक टीम को सरकार द्वारा 2 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।
  • Mukhbir Yojana Uttar Pradesh के तहत टीम को दी जाने वाली राशि एकमुश्त प्रदान नहीं की जाएगी। बल्कि यह राशि टीम 3 चरणों में दी जाएगी।
  • मुखबिर योजना उत्तर प्रदेश के तहत राज्य का कोई भी आम नागरिक आवेदन कर सरकार के साथ खुफिया जासूस के रूप में सहयोग कर सकता है।
  • इसके बदले में मुखबिर को पुलिस प्रशासन का संरक्षण और अच्छे पैसे मिल सकेंगे।
  • उत्तर प्रदेश मुखबिर योजना के माध्यम से भ्रूण हत्या पर लगाम लग सकेगी।

कन्या सुमंगला योजना

मुखबिर योजना उत्तर प्रदेश के लिए पात्रता

  • मुखबिर योजना उत्तर प्रदेश के लिए उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु का नागरिक पात्र होगा।
  • किसी भी धर्म, जाति के नागरिक इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैंं।

Mukhbir Yojana Uttar Pradesh के तहत आवेदन कैसे करें?

Mukhbir Yojana Uttar Pradesh के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने जिले के स्वास्थ्य विभाग में जाना होगा। वहां जाकर आपको स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से संपर्क करना होगा। अधिकारी द्वारा आपको चयनित किया जाएगा। चयनित होने के बाद आपको स्ट्रिंग ऑपरेशन करने के लिए शामिल किया जाएगा। ऑपरेशन सफल होने के बाद आपको सरकार द्वारा इनाम की धनराशि मिलना तय की जाएगी। जिसके बाद आपको 3 चरणों में धनराशि दी जाएगी। इस प्रकार आप इस योजना के अंतर्गत शामिल होकर लाखों रुपए कमा सकेंगे।