राज किसान साथी पोर्टल 2024 – Raj Kisan Sathi Login

Raj Kisan Sathi Portal – राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के किसान और पशुपालकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए राज किसान साथी पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को कृषि से संबंधित सभी प्रकार के महत्वपूर्ण जानकारी घर बैठे प्राप्त हो सकेगी। राजस्थान सरकार कृषि विभाग द्वारा इस पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। यह एक सिंगल विंडो पोर्टल है। जिसके माध्यम से राज्य के किसान इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैंं।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Raj Kisan Sathi Portal से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कराएंगे। ताकि आप घर बैठे राज किसान साथी पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा सके। इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Raj

Raj Kisan Saathi Portal 2024

किसानों की सुविधा के लिए राजस्थान सरकार द्वारा राज किसान साथी पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के किसानों और पशुपालकों के लिए एक ही जगह पर 150 ऐप उपलब्ध कराए गए हैं। इन सभी ऐप के माध्यम से राज्य के किसान राज्य में संचालित की जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैंं। Raj Kisan Saathi Portal का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद किसान केंद्र और सरकार राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही किसी भी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

इसके अलावा कृषि विभाग से संबंधित जैसे कृषि योजनाओं, उन्नत तकनीकी से कृषि करना, बीज उत्पादन, जैविक खेती, मंडी की कीमतों और मौसम विभाग संबंधी जानकारी के साथ-साथ कृषि में उपयोग होने वाले यंत्रों और मशीनरी जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। Raj Kisan Sathi Portal के माध्यम से सभी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है।

Jan Soochna Portal Rajasthan

राज किसान साथी पोर्टल https://t.co/qwnnQHvoak किसानों को डिजिटल तकनीक से जोड़कर उन्नत कृषि और कृषि विपणन की ओर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ है। इसके माध्यम से किस सुविधा/अनुदान के लिए आवेदन किया जा सकता है। जवाब कमेन्ट बॉक्स में दें। #म्हारी_सरकार #राजस्थान_सरकार pic.twitter.com/5JzEofVhsw — Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) September 28, 2021

राज किसान साथी पोर्टल 2024 के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम Raj Kisan Sathi Portal
शुरू किया गया राजस्थान सरकार द्वारा
संबंधित विभाग कृषि विभाग राजस्थान
लाभार्थी राज्य किसान एवं पशुपालक
उद्देश्य विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराना
राज्य राजस्थान
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट http://rajkisan.rajasthan.gov.in/

Raj Kisan Saathi Portal का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा राज किसान साथी पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य किसान एवं पशुपालकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराना है। ताकि किसान एवं पशुपालकों को कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने ना पड़े। इस पोर्टल के माध्यम से किसान घर बैठे अनेक विभागों की सेवाओं को एक ही पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैंं। यह पोर्टल किसानों को अलग-अलग दफ्तरों में अलग-अलग योजना के तहत आवेदन करने मे होने वाली समस्याओं से समाधान दिलाएगा। क्योंकि राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से कृषि विभाग एवं राज्य सरकार के अलग-अलग विभाग की सेवाओं को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध किया गया है।

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान

राज किसान साथी पोर्टल राजस्थान के लाभ एवं विशेषताएं

  • Raj Kisan Saathi Portal के माध्यम से राज्य किसान एवं पशुपालकों को लाभ मिलेगा। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान सरकारी योजना एवं कृषि संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।
  • यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जो कृषि विभाग एवं राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों की सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराएगा।
  • Rajasthan Raj Kisan Sathi Portal के माध्यम से सरकारी योजनाओं एवं खेती संबंधित हर प्रकार की जानकारी घर बैठे प्राप्त की जा सकेगी।
  • इस पोर्टल पर उधान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, मत्स्य पालन विभाग, प्रमाणीकरण संस्था और राज्य बीज निगम इत्यादि विभागों की जानकारी उपलब्ध की गई है।
  • राजस्थान सरकार द्वारा किसानों को Raj Kisan Saathi Portal पर लगभग 150 Apps की सुविधा उपलब्ध की गई है।
  • राज किसान साथी पोर्टल पर बीज/उर्वरक/कीटनाशक हेतु लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैंं।
  • ऑनलाइन पोर्टल का लाभ प्राप्त होने से किसानों को अलग-अलग दफ्तर में अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी जिससे उनके समय की बचत होगी।
  • इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान घर बैठे ऑनलाइन अपना पंजीकरण कर सकते हैंं और पोर्टल पर उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैंं।
  • यह पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न विभागों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराकर कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाएगा।
  • राज्य के किसान इस एकीकृत पोर्टल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करने में सक्षम हो सकेंगे।

Raj Kisan Sathi Portal के लिए पात्रता

  • राज किसान साथी पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस पोर्टल पर राज्य के किसान और पशुपालक रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्र होंगे।

पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पशुपालक एवं किसान कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

राज हेल्थ पोर्टल

राज किसान साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको Raj Kisan Sathi Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Raj
  • होम पेज पर आपको किसान/नागरिक लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
Raj
  • आपको लॉगिन करने के लिए दो ऑप्शन दिखाई देंगे एसएसओ आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें, जन आधार आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • अब आपको अपनी सुविधा अनुसार किसी एक विकल्प का चयन कर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन हो जाने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए कुछ दिशा निर्देश दिखाई देंगे जिन्हें आपको ध्यानपूर्वक पढ़कर Next के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक राज किसान साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं।

Raj Kisan Sathi Portal पर आवेदन की स्थिति कैसे जाने?

  • आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको राज किसान साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको किसान/नागरिक लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर आवेदन की स्थिति जांचे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
राज
  • आपको इस पेज पर आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए Select Type, Select Department, Select Scheme Subsidy, Application No आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन की स्थिति से संबंधित जानकारी आ जाएगी।

लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप राजस्थान किसान है और राज किसान साथी पोर्टल के अंतर्गत बीज/उर्वरक/कीटनाशक हेतु लाइसेंस के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैंं।

  • लाइसेंस हेतु आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Raj Kisan Saathi Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको किसान/नागरिक लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर लाइसेंस के लिए आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
लाइसेंस
  • आपको इस पेज पर लाइसेंस के लिए आवेदन करने हेतु अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आपको वेरीफाई करना होगा।
  • अब इसके बाद आपको नए पेज पर पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी राजस्थान राज्य किसान पोर्टल पर लाइसेंस के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

बीटी कॉटन की बिक्री की अनुमति के लिए आवेदन कैसे करें?

  • बीटी कॉटन की बिक्री की अनुमति के लिए सबसे पहले आपको राज किसान साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको किसान/नागरिक लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर बीटी कॉटन की बिक्री की अनुमति के लिए आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर बीटी कॉटन की बिक्री की अनुमति के लिए अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। जिसे आपको नए पेज पर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी बीटी कॉटन की बिक्री की अनुमति के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

राजस्थान कृषि प्रसंस्करण के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करें?

  • राजस्थान कृषि प्रसंस्करण के तहत सब्सिडी हेतु आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Raj Kisan Saathi Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको किसान/नागरिक लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको अगले पेज पर राजस्थान कृषि प्रसंस्करण के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर सब्सिडी के लिए आवेदन करने हेतु पूंजी निवेश सब्सिडी, भाड़ा सब्सिडी, राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड से ऋण में से किसी एक ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको साइन इन करने के लिए अगले पेज पर अपना आधार नंबर पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में सभी विवरण को दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक कृषि प्रसंस्करण के तहत सब्सिडी हेतु आवेदन कर सकते हैंं।

Raj Kisan Sathi Portal FAQs

राज किसान साथी पोर्टल क्या है? राज किसान साथी पोर्टल एक ऑनलाइन पोर्टल है। जिसे राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के किसानों को कृषि से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी एवं योजनाओं को उपलब्ध कराने के लिए लॉन्च किया गया है। ताकि किसानों को किसी भी योजना से संबंधित जानकारी के लिए अलग-अलग विभागों में जाने की आवश्यकता न पड़े। राज किसान साथी पोर्टल पर किन-किन विभागों की जानकारी उपलब्ध की गई है? राज किसान साथी पोर्टल पर उद्यान विभाग, कृषि विपणन विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, मत्स्य पालन विभाग, राज्य बीमा निगम, जैविक प्रमाणीकरण संस्था आदि अन्य विभागों की जानकारी उपलब्ध की गई है। Raj Kisan Sathi Portal का संचालन किसके द्वारा किया जाता है? Raj Kisan Sathi Portal का संचालक कृषि विभाग राजस्थान सरकार द्वारा किया जाता है। राज किसान साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? राज किसान साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://rajkisan.rajasthan.gov.in/ है।